घरेलू तरीकों से करें सफेद बालों की समस्या को दूर

घरेलू तरीकों से करें सफेद बालों की समस्या को दूर

सेहतराग टीम

आज के समय प्रदूषण बढ़ रहा है। इसकी वजह से लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उनमें से सबसे ज्यादा सामान्य है बालों का समय से पहले पकना। ये समस्या ज्यादातर लोगों में देखने और सुनने को मिलती है। इसकी वजह से कम उम्र के लोग भी बुजुर्ग दिखने लगते हैं। वैसे तो ये समस्या विटामिन सी की कमी की वजह से होती है। लेकिन यह कई लोगों में आनुवशिंकी रोग के कारण भी देखने को मिलता है। अगर आपके बाल भी सफ़ेद हो गए हैं और आप इससे निजात पाना चाहते हैं तो आप इन चीज़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं-

पढ़ें- आंख आने की बीमारी’ से छुटकारा पाने का बेस्ट व्यायाम

सफेद बालों के लिए सुरक्षित घरेलू उपचार (Home Remedies for White Hair in Hindi):

सरसों तेल और मेहंदी का उपयोग करें

मेहंदी प्राकृतिक उपाय है। इसलिए इसका कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं होता है। इसके लिए आप मेहंदी के पत्तों को पीस लें। अब इसमें सरसों तेल की कुछ बूंदे मिला दें। जब यह अच्छे से मिश्रित हो जाए तो इसे अपने बालों पर लगाएं। जब मेहंदी सुख जाए तो अपने बालों को धो लें।

मेहंदी और दही भी असरकारी

आप सफ़ेद बालों को काला करने के लिए मेहंदी और दही का भी उपयोग कर सकते हैं। आप चाहे तो इसमें कॉफ़ी भी मिला सकते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो कॉफी बालों को काला करने में असरदार है। इसके लिए मेहंदी में दही और कॉफी को अच्छी तरह मिक्स कर लें। जब पेस्ट तैयार हो जाए तो इसे अपने बालों पर लगाएं। जल्द आपको असर देखने को मिल सकता है।

कच्चे पपीते का इस्तेमाल करें

पपीता का सेवन पेट के लिए लाभकारी होता है। इसके साथ ही यह असमय बालों के पकने और गिरने की समस्या से भी निजात दिलाता है। इसके लिए कच्चे पपीते को ब्लेंड कर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने बालों में लगाएं। आप चाहे तो  बालों की मालिश भी कर सकते हैं। जब पेस्ट सुख जाए तो बालों को शैंपू और पानी की मदद से धो लें। जल्द आपको परिणाम देखने को मिल सकता है।

 

इसे भी पढ़ें-

पायरिया को खत्म करने के लिए प्रभावी व प्राकृतिक उपचार

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।